फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Backward Classes Department Congress's demonstration at the Collectorate

जिला पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
District Backward Classes Department Congress's demonstration at the Collectorate
जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पिछड़ा, एससी/एसटी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के भुगतान आदि मांगों को लेकर कांग्रेस कमेटी की जिला पिछड़ा वर्ग विभाग ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने योगी सरकार में 69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी की आरक्षित सीट में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। कहा कि हमारी पांच सूत्री मांगों में प्रदेश के पिछड़ा, एससी-एसटी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान जल्द किया जाए। साथ ही प्रदेश में निवास कर रही अनेक जाति के लोगों की अलग-अलग जनगणना कराई जाए। स्टेट हाईवे पर आजमगढ़-दोहरीघाट गोरखपुर राजमार्ग पर बगहीडाड़ ग्राम के पास केयाड़ नदी पर स्थित प्राचीन पुल के बीच बने गड्ढे और जर्जर हो चले पुल का पुन: निर्माण कराया जाए। साथ ही पेट्रो पदार्थों के बढ़े मूल्यों पर लगाम लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान उमेश चंद्र गौतम, बृजेश पांडेय, रामाश्रय, मुकेश पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed