फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dissatisfaction among lawyers due to disposal of cases without hearing

Azamgarh News: बिना सुने मुकदमों के निस्तारण से अधिवक्ताओं में नाराजगी

Wed, 28 Aug 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction among lawyers due to disposal of cases without hearing
अंबारी/ मेजवां। तहसील बार फूलपुर के अधिवक्ताओं की बैठक मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिन पत्रावलियों में तिथि बदलकर बिना अधिवक्ताओं को सुने तहसीलदार द्वारा आदेश किए गए हैं, उनकी सूची बनाकर डीएम, मंडलायुक्त, अध्यक्ष राजस्व परिषद व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री घनश्याम तिवारी ने बताया कि न्यायालय तहसीलदार की कोर्ट में मंगलवार के दिन जिन वादों में तिथि नियत थी। उन वादों में बिना अधिवक्ता के सुने आदेश कर दिया गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निवर्तमान तहसीलदार, दोनों पेशकार व अर्दली के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम व शासन को अवगत कराने की बात कही। निर्णय लिया गया कि 29 व 30 अगस्त को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्रीराम यादव ने किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन फूलचंद्र श्रीवास्तव, रमेशचंद्र शुक्ला, इमरान अहमद, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed