फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute between two parties over idol installation on Diwali in Azamgarh

Azamgarh News: दीपावली पर मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दीपावली से पहले मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Dispute between two parties over idol installation on Diwali in Azamgarh
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र के ग्राम शेरवा में दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार आरक्षी सागर सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्ष मूर्ति स्थापना को लेकर अड़े रहे और एक-दूसरे से विवाद करने लगे।

विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति भंग होने व संज्ञेय अपराध होने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में प्रथम पक्ष के महेंद्र सोनकर, सुरेश सोनकर, संदीप सोनकर, दिलीप सोनकर, दीपक सोनकर, शक्ति सोनकर, मनोज सोनकर व द्वितीय पक्ष के राजकुमार, फुन्नन लाल, जयप्रकाश और मजेलाल शामिल हैं। 
विज्ञापन


सभी आरोपी सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा पूरवा गांव का निवासी हैं। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि सभी आरोपियों को थाना लाकर नियमानुसार जामा तलाशी ली गई, किसी के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed