फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Display the validity date of permits and other information on buses: DM

परमिट की वैधता तिथि व अन्य सूचनाएं बसों पर करें प्रदर्शित: डीएम

Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Display the validity date of permits and other information on buses: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें ओवरलोड वाहनों की जांच में सुस्ती पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शहर के अंदर से जो भी ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, उनकी जांच करते हुए कार्रवाई करें। बस अड्डों पर जो भी बसें खड़ी हो रही हैं, उनके परमिट के वैधता की तिथि एवं उससे संबंधित अन्य सूचनाओं को बसों पर प्रदर्शित कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन वर्ष के अंदर जितने भी ब्लैक स्पॉट की सूची बनाई गई है, उसकी सूची पीडब्ल्यूडी को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूची के अनुसार जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, उन स्थानों पर रिफ्लेक्टर, बोरी, स्ट्रीप (अस्थाई मेजर) को अगले दस दिनों में हर हाल में लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी सड़क दुर्घटनाएं हों, वहां पर डायल 108 एंबुलेंस तत्काल पहुंचे, इसकी मानीटरिंग करते रहें और एंबुलेंस के निर्धारित रिस्पॉंड टाइम का भी ध्यान रखें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए जो भी पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, उसकी सूची जल्द से जल्द पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराते हुए एनओसी प्राप्त कर बनाए जा रहे पार्किंग स्थल को सक्रिय करें। साथ ही शहर क्षेत्र में जन सामान्य के भीड़ को देखते हुए सिविल लाइन के आस-पास जन सामान्य के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल का चयन करें। जिन स्थानों पर सड़कें चौड़ी हैं, उन सड़कों के किनारे भी वाहनों के पार्किंग के लिए नियमानुसार जगहों का चिह्नांकन करें। इस अवसर पर यातायात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed