{"_id":"6750934202384110c602568c","slug":"disco-on-a-pistol-video-of-a-youth-waving-a-pistol-at-a-wedding-goes-viral-police-investigating-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : तमंचे पे डिस्को, शादी में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : तमंचे पे डिस्को, शादी में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तफ्तीश
Wed, 04 Dec 2024 11:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:07 PM IST
सार
शादी में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद आजमगढ़ पुलिस हरकत में है और वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कह रही हैं। अहरौला थाना क्षेत्र में आई बारात में डीजे पर तमंचा निकला और बारात में मारपीट भी हुई। लड़की के पिता की तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव में आयी बारात में डीजे पर नाचने के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं बारात में नाचने के दौरान एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की के पिता ने गांव के ही लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
बताते चलें कि मंगलवार को अहरौला थाने के भोगइचा गांव निवासी मंशाराम के लड़की की शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के बांसथान गांव से आई थी। घराती बराती डीजे पर नाचते गाते द्वारपूजा पर पहुंचते इससे पहले ही रंग में भंग पड़ गया। घरातियों और बरातियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मामला बढ़ने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एक घंटे बाद फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में कई बाराती घायल हो गए। लड़की के पिता मंशाराम का आरोप है कि बाराती बिना जलपान व भोजन खाए नाराज होकर चले गए।
विज्ञापन
दुल्हा व परिजन भी नाराज होकर जाने लगे, बड़ी मुश्किल से निवेदन के बाद शादी को दुल्हा तैयार हुआ। तब जाकर शादी हो सकी। इसके बाद लड़की के पिता मंशाराम ने अहरौला थाना पर बुधवार को गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। लड़की के पिता मंशाराम ने बताया कि हमारा सारा भोजन मीठा रखा रह गया।
कई बाराती भी घायल हुए, जिससे परिवार भी शादी टूटने के डर से परेशान हो गया था। किसी तरह से शादी हुई, लेकिन हम लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल की माने तो बारात में असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच सीओ बूढ़नपुर को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।