{"_id":"61f58f6ec5c787599212545a","slug":"disclosure-of-the-case-of-murder-of-a-girl-student-in-prayagraj-azamgarh-news-vns6359951152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में हुई छात्रा की हत्या के मामले का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में हुई छात्रा की हत्या के मामले का हुआ खुलासा
विज्ञापन
सरायमीर। इलाहाबाद के कर्नलगंज क्षेत्र के सलोरी मुहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने वाली छात्रा की हत्या के मामले का शुक्रवार को प्रयागराज पुलिस ने राज फाश किया। जिसमें मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों में एक जनपद का निवासी है।
गिरफ्तार आरोपितों में अमन सिंह राजपूत पुत्र अपरबल सिंह ग्राम सिधौना थाना मेहनाजपुर, दीपक यादव पुत्र नरेंद्र यादव ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर और निखिल कन्नौजिया पुत्र प्रमोद कन्नौजिया निवासी अमारी थाना सराय लखंसी जनपद मऊ शामिल हैं। दीपक के पिता नरेंद्र यादव जूते की दुकान के सहारे परिवार का भरण पोषण करते हैं। नरेंद्र यादव ने बताया कि दीपक इंटरमीडिएट की परीक्षा सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ से उत्तीर्ण करने के बाद आगे पढ़ाई के लिए लगभग दो सालों से इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रहा है। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। अभी 12 जनवरी को इलाहाबाद गया हुआ था। सराय ममरेज थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीए में पढ़ती थी। 22 जनवरी की शाम से वह गायब हो गई थी। उसकी रूम पार्टनर ने उसके गायब होने की जानकारी उसके घर वालों को दी ।तो कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 24 जनवरी की शाम अमन को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया आईईआरटी के पास जंगल स्थित कुएं के पास उसने छात्रा को मार डाला है। पुलिस उसके द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और कुएं से छात्रा के शव को बरामद किया। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी अमन सिंह राजपूत उसके साथी दीपक यादव एवं निखिल कन्नौजिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक अमन सिंह राजपूत ने 24 जनवरी शाम करीब 6:30 बजे छात्रा को फोन कर किताब देने के बहाने आईईआरटी के पास बुलाया छात्रा वहां पहुंची तो झाड़ियों में ले जाकर बातचीत करने लगा। यहां छात्रा पर उसने अन्य लड़कों से बातचीत करने के आरोप लगाते हुए मारपीट की। छात्रा के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया और उसकी पिटाई करने लगा। मुंह दबाने के कारण उसका दम घुट गया।