फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disappointed with his own government, BJP city president started building the lane himself

अपनी ही सरकार से निराश भाजपा नगर अध्यक्ष... खुद शुरू करा दिया गली का निर्माण

Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disappointed with his own government, BJP city president started building the lane himself
शहर के मड़या मोहल्ले में अपने खर्च से भाजपा नगर अध्यक्ष की ओर से बनवाई जा रही गली। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अपनी ही सरकार में नगरपालिका से गुहार लगाकर थक चुके भाजपा के नगर अध्यक्ष ने स्वयं अपने मोहल्ले की क्षतिग्रस्त गली की मरम्मत शुरू करा दी है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को लिखित और मौखिक रूप में कई बार अवगत कराया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। अब अपने खर्चे से गली का निर्माण करा रहा हूं। इसके सात ही वो मोहल्ले में नगर पालिका की सफाई को लेकर भी जनकर बरसे।
विज्ञापन

बात हो रही है शहर के मड़या मोहल्ले में पुराने पावर हाउस के सामने स्थित गली की। इस गली में तीन-तीन सरकारी विभागों को कार्यालय है। इसमें जिला अल्पसंख्यक विभाग, एडी बेसिक और गन्ना विभाग का भी कार्यालय है। इसमें मोहल्ले में सदर तहसीलदार भी रहते हैं। वर्ष 2003 में इस मोहल्ले की गली बनी तो इसके बाद किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। गली कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है और इसमें गड्ढे भी हो गए हैं। आए दिन गिर कर लोग चोटिल होते रहते हैं। बरसात होने पर गली में पानी भी लग जता है। भाजपा के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल का मकान भी इसी मोहल्ले में हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका को लिखित और मौखिक रूप में मोहल्ले के बारे में बताया गया। आज तक नगर पालिका की ओर से इस गली में कोई कार्य नहीं किया गया। इसे देखते हुए मैंने अपने खर्चे से इस गली में निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। ताकि लोगों को आने-जाने में समस्या ना हो। गली क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आने जाने में समस्या होती है। वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन

सफाई को लेकर भी बरसे नगर अध्यक्ष
आजमगढ़। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका की ओर से दावा किया जाता है कि नगर में प्रतिदिन सफाई का कार्य किया जा रहा है। सड़कों पर सुधार का कार्य किया जा रहा है। मैं खुद नगर अध्यक्ष होते हुए अपने कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका से बात कर चुका। आज तक कोई भी कार्य नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया। यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं कि आम जनता नगरपालिका अध्यक्ष का विरोध करेगी। मैं खुद नागरिकों का साथ देने के लिए तैयार हूं। इसी मोहल्ले के रहने वाले विजय कुमार गर्ग ने कहा कि नाली बैठ गई है। लोगों को दिक्कत हो रही है। वाहन फंस जाता था। एक बार ठीक कराया गया। फिर दिक्कत शुरू हो गई है। बच्चों को लेकर डर लगा रहता है। मोहल्ले का राजीव कुमार ने बताया कि नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। नाली की हालत तीन साल से खराब है। नगर पालिका को 10 नंबर में शून्य से भी कम मिलना चाहिए। सुमित वर्मा ने कहा कि गली बहुत जर्जर है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कानम नहीं कराया गया। अब अपने खच4 से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed