फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disabled students will be given educational tour

Azamgarh News: दिव्यांग छात्रों को कराया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण

Tue, 19 Sep 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Disabled students will be given educational tour
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चों में झिझक खत्म करने व हीन भावना से इतर बेहतर सोच विकसित करने के लिए पहली बार शैक्षणिक भ्रमण कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर से प्रस्ताव मांगा गया है। ऐतिहासिक धरोहर का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक के सामान्य बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की सुविधा दी जाती थी। अब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों को भी शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने के आदेश दिए गए हैं। जिले के परिषदीय स्कूलों में आठ हजार से अधिक दिव्यांग बच्चे हैं। जिनमें से 150 बच्चों को ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए पहले बच्चों के अभिभावकों से सहमति ली जाएगी। उनकी सुरक्षा व सहयोग करने की पूरी जिम्मेदारी स्पेशल एजुकेटर्स को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

भ्रमण के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहन में सुरक्षा उपकरणों की जांच के बाद उन्हें रवाना किया जाएगा। वाहन में व्हीलचेयर की सुविधा भी रहेगी। भ्रमण के दौरान बच्चों को पीने के पानी, नाश्ता व भोजन आदि का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि जिला समन्वयक से वार्ता कर ऐतिहासिक स्थल को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। दिलचस्पी दिखाने वाले बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed