फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Director sent notice to BSA, action will be taken if proper reply is not given

Azamgarh News: डायरेक्टर ने बीएसए को भेजा नोटिस, उचित जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

Sun, 31 Aug 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Director sent notice to BSA, action will be taken if proper reply is not given
आजमगढ़। बीएसए राजीव पाठक द्वारा पांच शिक्षकों को विद्यालय आने से रोकने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। प्रभावित शिक्षकों ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डायरेक्टर को प्रकरण में हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया। निर्देशक ने बीएसए से पूरे मामले में लिखित जवाब मांगा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाई स्कूल, सरदहां बाजार में पांच सहायक अध्यापिकाओं की नियुक्ति में अनियमितताओं का मामला सामने आया था। जांच में सामने आया था कि नियुक्तियों के दौरान उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल अध्यापकों की भर्ती तथा सेवा की शर्तें एवं अन्य शर्तें नियमावली 1975 का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बैक डेटिंग कर पांच शिक्षिकाओं का चयन दिखाया गया और उन्हें वेतन भुगतान भी किया गया। पूरा प्रकरण कूटरचित और फर्जी करार दिया गया था। उक्त मामले में शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था। बीएसए ने इस मामले में शिक्षकों को स्कूल जाने पर रोक लगा दी थी। उक्त शिक्षकों ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान में लेते हुए डायरेक्टर को बीएसए के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर डायरेक्टर ने बीएसए को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही स्पष्ट जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति में कुछ अनियमितताएं मिली थीं। इसे लेकर शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए गए थे। शिक्षकों को स्कूल जाने पर मेरे द्वारा रोक लगा दी गई थी। कोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए जवाब मांगा है।- राजीव पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed