फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Directed action against private buses

प्राइवेट बसों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

Tue, 23 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 23 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 Directed action against private buses
निरीक्षण
आधुनिक तरीके से शहर में बन रहे माडल बस स्टेशन का मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम सदर को पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। साथ ही रोडवेज के आस-पास खड़ी होने वाली प्राइवेट बसों पर कार्रवाई को कहा। साथ ही नगरपालिका की दूकानों को अन्यत्र बनाने के लिए नगरपालिका से स्टीमेट मांगा। 
विज्ञापन


 डीएम सुहस एलवाई ने पुलिस अधीक्षक यातायात और सहायक संभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राइवेट बस अड्डा के समाने खड़ी हो जाती है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जो भी प्राइवेट बसें रोडवेज के अगल-बगल खड़ी होती है उन्हें तत्काल बंद करने की कार्यवाही करें। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह ने बताया कि अब तक 1065.16 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई, जिसका उपयोग कर लिया गया है। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काॅलेज के लिए डीएम ने किया जमीन का निरीक्षण ः  आवास विकंास परिषद की ओर से करतालपुर में आवासीय स्पोर्ट्स कालेज और स्टेडियम के लिए अधिग्रहित 46 एकड़ जमीन का मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निरीक्षण किया। बताया कि स्थानीय निवासी उच्च न्यायालय और उच्चत्म न्यायालय में गए थे। कोर्ट से निर्णय भी हो चुका है। शासन की ओर से विभाग को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने इस दौरान आस-पास के लोगों से बातचीत की। कहा कि सभी जनपदवासियों के भले के लिए वह हरसंभवन विकास कार्य करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा के लिए उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण का ग्रामीणों ने किया विरोध ः नगर के ब्रह़मस्थान क्षेत्र स्थित आवास विकास की जमीन पर आवासीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि वह आजमगढ़ को सैफई नहीं बनने देंगे। डीएम ने उन्हें समझाना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हमें मुआवजा नहीं मिल जाता हम अपनी जमीन नहीं देंगे। इस पर डीएम ने शुक्रवार को उन्हें कार्यालय बुलाकर बात करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed