{"_id":"58addb234f1c1b731cb2355f","slug":"direct-dialogue-agreed-to-support-brwai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधा संवाद, भरवाई समर्थन की हामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधा संवाद, भरवाई समर्थन की हामी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद, अमित शाह, अखिलेश यादव, लैपटॉप, यूपी चुनाव 2017
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अतरौलिया क्षेत्र के कोयलसा स्थित गांधी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में बुधवार को हुई सभा में न सिर्फ उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद किया बल्कि युवाओं, किसानों, पिछड़ों और दलितों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने समर्थन के लिए जनसमूह से हुंकारी भी भरवाई।
शाह ने संबोधन की शुरुआत ही युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताते हुए की। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां के लोगों ने लालगंज की सीट भाजपा की झोली में डाल दी लेकिन सदर की जनता चूक गई और रमाकांत हार गए। उन्होंने लोगों से प्रदेश का विकास करने का वादा कर इस बार न चूकने की अपील की। जनसमूह से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि क्या जिले के गांवों में 20 घंटे बिजली मिली, विकास हुआ, सभी वर्ग के युवाओं को लैपटॉप मिला? लोगों ने जब इसका जवाब नहीं में दिया तो केंद्र सरकार की उपलब्धियां और पार्टी के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए उनसे समर्थन मांगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद और भाजपा नेता रमाकांत यादव, बिहार के सांसद आरके सिंह, बिहार के भाजपा अध्यक्ष ताराकांत राय, लालगंज की सांसद नीलम सोनकर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, शीला गुप्ता आदि मौजूद रहे। जनसभा का संचालन वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने किया।