{"_id":"65e47e39d30291f18e0295ee","slug":"dinesh-lal-yadav-nirahua-thanks-to-people-of-azamgarh-and-bjp-leaders-for-lok-sabha-candidate-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सांसद निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता और BJP नेताओं का जताया आभार, अखिलेश को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सांसद निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता और BJP नेताओं का जताया आभार, अखिलेश को लेकर कही ये बात
Sun, 03 Mar 2024 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:13 PM IST
सार
UP Politics: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ जिले की जनता से भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया और आगे भी किया जाएगा। जनता ने इस बार फिर मौका दिया है तो इस जिले में सिर्फ विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया से वार्ता करते सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’।
- फोटो : ANI
विस्तार
सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं का धन्यवाद किया है। साथ ही आजमगढ़ की जनता का भी आभार जताया है। इसी क्रम में उन्होंने सपाध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर चैलेंज दिया है।
विज्ञापन
बता दें आजमगढ़ की सदर लोकसभा सीट पर यादव वोटरों की संख्या ज्यादा है। निरहुआ को तीसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ जिले की जनता से भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया और आगे भी किया जाएगा। जनता ने इस बार फिर मौका दिया है तो इस जिले में सिर्फ विकास किया जाएगा। आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया गया। जिले को विश्वविद्यालय की सौगात मिल गई। संगीत महाविद्यालय बन रहा है। नई रेलवे लाइन बिछ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में जो आज तक नहीं हुआ, मोदी सरकार उन कामों को करने जा रही है। ऐसे कामों में शुमार है जिले में बनने वाला एयरपोर्ट। कुछ ही दिनों में पीएम मोदी अपने हाथों से आजमगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यहां की जनता को आने वाले दिनों में काफी विकास काम देखने हैं। पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों से आजमगढ़ की जनता काफी खुशी है, यही कारण है कि एक बार फिर मोदी सरकार को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि मैंने सपाध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले भी कहा है कि आजमगढ़ ने उन्हें मौका तो दिया था लेकिन वे असफल हो गए। अब तो अखिलेश यादव जहां से कहेंगे मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुझे पूरा सपोर्ट मिल रहा है। इस बार भी आजमगढ़ में कमल ही खिलेगा।