{"_id":"5aaab4324f1c1bba758b5afe","slug":"digital-classes-begin-in-junior-high-school-jahanaganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानागंज के शिक्षकों ने किया ऐसा काम कि कांवेंट स्कूल को दे रहे टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानागंज के शिक्षकों ने किया ऐसा काम कि कांवेंट स्कूल को दे रहे टक्कर
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जहानगंज में स्मार्ट क्लास
- फोटो : अमर उजाला
जहानागंज क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों ने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। सभी अध्यापकों ने चंदा जुटाकर प्रोजेक्टर और लैपटॉप खरीदा है। जिससे बच्चों की डिजिटल क्लास ली जा रही है। इस क्लास का शुभारंभ गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी क्षमाशंकर पाण्डेय ने किया।
उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों को जहानागंज जूहा स्कूल से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस विद्यालय के 11 शिक्षकों ने पांच सौ रुपये प्रतिमाह चंदा लगाकर 66 हजार रुपये में लैपटॉप और प्रोजेक्टर खरीदा। ताकि बच्चों को डिजिटल जानकारी दी जा सके।
विद्यालय पर कुल 396 विद्यार्थियों का नामाकंन है। प्रतिदिन यहां करीब 316 बच्चे उपस्थित रहते हैं। सहयोग देने वाले शिक्षकों में अनिल सिंह, विवेक सिंह, श्यामलता, तारा देवी, सुनीता, प्रियंबदा, रमा सिंह, शशिबाला, प्रियंका सिंह और दो अनुदेशक सर्वजीत सिंह, प्रियंका पाण्डेय शामिल हैं। विद्यालय में इनके सहयोग से कंप्यूटर, वाटर सप्लाई, डेस्क बेंच, डिजिटल क्लास, नवाचार के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
इस पहल के करने के पीछे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की प्रेरणा है। जिससे प्रेरित हो कर हमने बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने का निर्णय लिया। ऐसा करने से न केवल सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही उनको बहुत कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।- विवेक सिंह, शिक्षक, जूनियर हाईस्कूल, जहानागंज