फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Digital classes begin in Junior high school Jahanaganj

जहानागंज के शिक्षकों ने किया ऐसा काम कि कांवेंट स्कूल को दे रहे टक्कर

Thu, 15 Mar 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 15 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Digital classes begin in Junior high school Jahanaganj
जहानगंज में स्मार्ट क्लास - फोटो : अमर उजाला
जहानागंज क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों ने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। सभी अध्यापकों ने चंदा जुटाकर प्रोजेक्टर और लैपटॉप खरीदा है। जिससे बच्चों की डिजिटल क्लास ली जा रही है। इस क्लास का शुभारंभ गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी क्षमाशंकर पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों को जहानागंज जूहा स्कूल से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस विद्यालय के 11 शिक्षकों ने पांच सौ रुपये प्रतिमाह चंदा लगाकर 66 हजार रुपये में लैपटॉप और प्रोजेक्टर खरीदा। ताकि बच्चों को डिजिटल जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन


विद्यालय पर कुल 396 विद्यार्थियों का नामाकंन है। प्रतिदिन यहां करीब 316 बच्चे उपस्थित रहते हैं। सहयोग देने वाले शिक्षकों में अनिल सिंह, विवेक सिंह, श्यामलता, तारा देवी, सुनीता, प्रियंबदा, रमा सिंह, शशिबाला, प्रियंका सिंह और दो अनुदेशक सर्वजीत सिंह, प्रियंका पाण्डेय शामिल हैं। विद्यालय में इनके सहयोग से कंप्यूटर, वाटर सप्लाई, डेस्क बेंच, डिजिटल क्लास, नवाचार के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल के करने के पीछे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की प्रेरणा है। जिससे प्रेरित हो कर हमने  बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने का निर्णय लिया। ऐसा करने से न केवल सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही उनको बहुत कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।- विवेक सिंह, शिक्षक, जूनियर हाईस्कूल, जहानागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed