फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Difficult to reach home on Holi, long list of waiting

होली पर घर पहुंच पाना मुश्किल, वेटिंग की लंबी लिस्ट

Thu, 11 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Difficult to reach home on Holi, long list of waiting
आजमगढ़। स्पेशल ट्रेनों में होली पर अपने घर जाने के लिए रिजर्वेशन कराने में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट कन्फर्म होने में अभी से मारामारी की स्थिति बन गई है। होली के मद्देनजर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। अब कोई यात्री रिजर्वेशन करा रहा है तो उसे वेटिंग टिकट थमाया जा रहा है।
विज्ञापन

होलिका दहन 28 मार्च को तथा रंग 29 मार्च है। ऐसे में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। होली नजदीक देख लोगों ने घर जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण के लिए अभी से टिकट बुकिंग शुरू कर दिया है। इस बीच वेटिंग टिकट के कारण लोगों के लिए होली के मौके पर घर पहुंचना मुश्किल होने लगा है। ट्रेनों में रिजर्वेशन की स्थिति यह है कि अभी से वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। मुंबई के लिए गोदान एक्सप्रेस में 155, दिल्ली के लिए कैफियात एक्सप्रेस में 72, आनंद बिहार एक्सप्रेस में 47, सूरत के लिए ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में 122, उत्सर्ग एक्सप्रेस में 85 से अधिक वेटिंग चल रही है। रेलवे इन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चला रहा है। ऐसे में अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। त्योहार नजदीक आते-आते भीड़ और बढ़ जाएगी। अभी से कई ट्रेनों में 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनों में वेटिंग की लंबी कतार है। हर बार त्योहार के सीजन में ऐसा होता है।
विज्ञापन

---
तत्काल टिकट के लिए मारामारी शुरू
होली का त्योहार नजदीक आते ही तत्काल आरक्षित रेल टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। यात्री वापसी के लिए आरक्षण कार्यालय पर घंटों खड़े रह रहे ताकि तत्काल टिकट मिल सके। अप रूट की ट्रेनों में वेटिंग की लंबी फेहरिस्त होने के कारण आरक्षित टिकट मिलना होली के पहले और बाद में मुश्किल हो गया है। यात्रियों के समक्ष एक मात्र तत्काल टिकट का ही सहारा रह गया है। तत्काल टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed