फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Difficult to get confirmed tickets in trains till Holi, RAC is available from now onwards

Azamgarh News: होली तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल, अभी से मिल रही आरएसी

Sun, 18 Feb 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Difficult to get confirmed tickets in trains till Holi, RAC is available from now onwards
रेलवे प्रशासन ने होली पर ट्रेनों में होने वाली संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे में होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मगर, अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में अप्रैल माह तक कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो गया है। लोगों को वेटिंग टिकट का सहारा लेना पड़ रहा है। टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो यात्रियों का सफर मुश्किल भरा हो जाएगा।
विज्ञापन




25 मार्च को होली त्योहार के चलते महानगरों से आने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट नामुमकिन हो गया है। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग की लंबी लिस्ट है। कुछ तिथियों में आरएसी दिखा रहा लेकिन आने वाले दिनों में वह भी बुक हो जाएगा। विभाग की माने तो रेलवे बोर्ड की ओर से होली को देखते हुए दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आने-जाने के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। कारण कि हर साल होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर देखा जाए तो लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग सीट दिख रहा है। वहीं कुछ में आरएसी भी शो कर रहा है। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन कैफियात एक्सप्रेस (12225 अप) में देखा जाए तो अभी से 21 मार्च से 30 मार्च तक आरएसी और 10 से 50 तक वेटिंग शो कर रहा है। वहीं दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12226 डाउन) में 20 मार्च को 41 आरएसी है। वहीं 21 मार्च से लेकर 30 मार्च तक 65 से लेकर 100 तक वेटिंग की लिस्ट लगी है। इसी प्रकार आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली छपरा लोक मान्य तिलक (11060 अप) में होली बाद वेटिंग शो कर रहा है। वहीं मुंबई से आजमगढ़ आने वाली गोदान एक्सप्रेस (11055 डाउन) में 20 मार्च को 81 वेटिंग शो कर रहा है। यदि अन्य तिथियों की बात करें तो 22 मार्च से 29 मार्च तक आने वाली ट्रेन में 100 तक वेटिंग दिखा रहा है। इसी तरह कुछ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर बर्थ में कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed