फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diet will be strengthened at a cost of 115.14 lakhs

115.14 लाख की लागत से होगा डायट का सुदृढीकरण

Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Diet will be strengthened at a cost of 115.14 lakhs
आजमगढ़। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान का जल्द सुदृढीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 115.14 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस धनराशि से ऑडिटोरियम,, ट्रेनिंग हाल व हास्टल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि केंद्र पुरोनिधानित योजना के तहत प्रदेश के 46 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुदृढीकरण का निर्णय सरकार ने लिया है। इन 46 जिलों में आजमगढ़ भी शामिल है। इसके तहत डायट परिसर में ऑडिटोरियम,, ट्रेनिंग हाल व हास्टल का निर्माण कराया जाना है। सरकार ने इसके लिए कुल 115.14 लाख का बजट अनुमोदित किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। धनराशि कार्यदायी संस्थान को उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायट परिसर में ऑडीटोरियम, ट्रेनिंग हाल व हास्टल के निर्माण से प्रशिक्षुओं को काफी सहुलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed