फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diet Principal Amarnath honored with National Award

राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए डायट प्राचार्य अमरनाथ राय

Fri, 11 Feb 2022 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Diet Principal Amarnath honored with National Award
शिक्षा पद्धति में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अमरनाथ राय को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन नई दिल्ली (नीपा) की ओर से ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है। भारत सरकार की सर्वोदय संस्था राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) की ओर से नवाचार के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास कर रहे अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। शिक्षा सत्र 2019-20 में बेहतर कार्य कराए गए थे जिसका आकलन संस्थान ने कराया था। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय को यह पुरस्कार बेसिक शिक्षा की कक्षा एक से तीन तक की पाठ्य पुस्तकों को स्थानीय बोली (भोजपुरी तथा अवधी बोली) में रूपांतरित कराने, अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों के लिए टीचर ट्रेनिंग माड्यूल विकसित करने, संस्थान के विभिन्न इकाइयों को समृद्धि एवं क्रियाशील बनाने, स्टेम एजुकेशन के तहत नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट करने, बच्चों के सीखने में रंगमंच के प्रयोग आदि के लिए दिया गया। साथ ही अमरनाथ ने ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन, लोक गीतों का संग्रह तथा उसका पब्लिकेशन, संस्थान के अध्ययनरत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं में संसदीय कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के लिए युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आदि कार्य कराया था। बृहस्पतिवार को वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने डायट प्राचार्य को सम्मानित किया। डॉ. सरकार ने अधिकारियों से नवाचार पर और अधिक कार्य करने का आह्वान किया। जिससे भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के और अच्छे परिणाम आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed