फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Didn't have money to buy drugs so stole rice, arrested

Azamgarh News: नशा करने के लिए नहीं थे पैसे तो चोरी कर लिया चावल, गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Didn't have money to buy drugs so stole rice, arrested
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने सरकारी खाद्यान्न के गोदाम से चावल चोरी करने वाले दो आरोपियों को सोमवार को मंदे बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से गोदाम से चुराए गए चावल की हुई बिक्री से मिले रुपये को बरामद किया। पकड़े गए आरोपी संदीप यादव व जिनोद यादव जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव के निवासी है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव निवासी रामनवल कन्नौजिया पुत्र स्व. नन्हकू राम ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके गांव के जिनोद यादव व संदीप यादव और मनीष यादव मिलकर उनके बाग में बने गोदाम 14 जून की रात गोदाम का करकट हटाकर सरकारी खाद्यान्न 10 बोरी चावल चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी संदीप यादव व जिनोद यादव को मंदे बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 960 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशा करते हैं। पैसा नहीं था इसलिए वह मिलकर चावल चोरी किए और उसे बेच दिया। उससे जो पैसा मिला उसको आपस में बांट लिया था। उसी पैसे में से बचा पैसा पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed