{"_id":"5ee261ae8ebc3e42b4102c10","slug":"didn-t-want-girlfriend-s-marriage-anywhere-so-the-groom-was-shot-azamgarh-news-vns5296315167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का कहीं और ब्याह नहीं आया रास तो दूल्हे को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का कहीं और ब्याह नहीं आया रास तो दूल्हे को मारी थी गोली
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक व असलहा बृहस्पतिवार को पुलिस ने लालगंज कस्बा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से बरामद कर लिया। हत्यारोपी ने दूल्हा की हत्या के पीछे की कहानी भी पुलिस के समक्ष बयां की।
लगभग चार माह पूर्व देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर मोड़ के पास कार सवार दूल्हा सुमित गुप्ता निवासी ग्राम सिंहपुर थाना मेंहनगर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एडीजी जोन ने जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस के लिए इस घटना को चुनौती बताया गया था। तीन से चार टीम पुलिस महकमें ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाया था। चार माह बाद तक कुछ नहीं लगा था। सोमवार को जब सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में थे तो उसी समय मुख्य आरोपी अमित उर्फ मुलायम सोनकर ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसका एक और साथी शाह कमर पहले ही समर्पण कर चुका था। बृहस्पतिवार को दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक व असलहा बरामद कर लिया। कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि पूछताछ में अमित उर्फ मुलायम ने यह स्वीकार किया कि दुल्हन से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था और उसकी शादी जब दूसरे से होनी तय हो गई तो वह प्रेमिका के दूल्हे की ही गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह आठ से शाम छह बजे तक की रिमांड पुलिस केे मिली थी, इसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
परिजनों की आशंका हुई सही, दुल्हन से ही जुड़े मिले तार
घटना के बाद से ही दूल्हे के परिजन घटना के तार दुल्हन के परिवार से जुड़ा मान रहे थे। पुलिस व दुल्हन के परिवार के लोग इससे इंकार कर रहे थे। परिजनों ने एसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई और हर जगह दूल्हा सुमित की हत्या के तार दुल्हन के परिवार से ही जुड़ा होने का अंदेशा जताया। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अमित उर्फ मुलायम के रिमांड के दौरान दूल्हे के परिजनों के आशंका को सही साबित कर दिया और दुल्हन से अपने प्रेम प्रपंच के चलते ही दूल्हे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।