फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Didi Prerna Bazaar will open in Mudhar, sisters from 25 groups will get space

Azamgarh News: मुड़हर में खुलेगा दीदी प्रेरणा बाजार 25 समूह की दीदियों को मिलेगी जगह

Sat, 05 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Didi Prerna Bazaar will open in Mudhar, sisters from 25 groups will get space
ठेकमा। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक पहल की गई है। विकास खंड ठेकमा के मुड़हर रोड पर स्थित प्रगति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के प्रांगण में दीदी प्रेरणा बाजार की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें 25 समूह दीदियों को दुकान करने के लिए स्थान दिया जाएगा, जिससे वह अपने छोटे-छोटे उद्यम शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। दीदी प्रेरणा बाजार के लिए मुड़हर में मिट्टी भराई का और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक 11 दुकानों का पंजीकरण हो चुका है और बाकी के लिए भी दीदियों में उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र में दीदी प्रेरणा बाजार की स्थापना न केवल आजमगढ़ जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अनूठा प्रयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बाजार महिलाओं द्वारा संचालित होने वाला पहला संगठित बाजार होगा, जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा भी हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं, जो ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता की राह दिखा रहा है।

इससे पहले ठेकमा स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित दीदी प्रेरणा कैंटीन ने भी अपनी सफलता से सबका ध्यान खींचा था। यह कैंटीन प्रदेश में एक मॉडल प्रेरणा कैंटीन के रूप में उभरी थी, जिसने समूह दीदियों की मेहनत और लगन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed