फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Didarganj Road railway station then became a block station

दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन फिर बना ब्लाक स्टेशन

Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Didarganj Road railway station then became a block station
अंबारी। फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन को ब्लाक स्टेशन के रूप विकसित करने का निर्णय मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी द्वारा लिया गया हैं। इस निर्णय को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त हैं । दोहरीकरण के दौरान दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाने का निर्णय रेलवे विभाग ने लिया था। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों ने 23 मार्च को मांग पत्रक सौंपा था। लोगों की मांग को देखते हुए पुन: निर्णय लिया हैं कि दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन को ब्लाक स्टेशन का दर्जा देते हुए स्टेशन को और विकसित करने का निर्णय लिया। क्षेत्र के लोगों ने दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन पर अंबारी, माहुल, अहरौला, बूढ़नपुर, अतरौलिया, पवई, पल्थी, दीदारगंज, मार्टीनगंज, बरदह आदि नगर, बाजारों एवं सैकड़ो गांवों के 32 किमी की परिधि के लोगों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज प्लेटफार्म को हाई लेवल करने सहित कई मांगे की गई थी। लोगो के मांग की गम्भीरता से लेने का मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय ने आश्वासन दिया था। इस निर्णय को लेकर लोगो खुशी व्याप्त हैं। पूर्व प्रधान डा. सुभाष यादव, दीपक यादव, अच्छेलाल, राजेश, मो. शाहिद, महफूज सुभाष यादव आदि ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय को बधाई देते हुए उनके निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed