फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diarrhea in Azamgarh Six people died in four days more than 400 patients admitted people are in fear

आजमगढ़ में डायरिया का कोहराम: चार दिन में छह लोगों की गई जान, 400 से ज्यादा मरीज भर्ती, नए क्षेत्रों में शुरू हुआ फैलाव

Fri, 01 Oct 2021 03:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 03:55 PM IST
सार

आजमगढ़ के मुबारकपुर के कटरा बलुआ और सरैया मुहल्लों में नगर पालिका प्रशासन द्वारा दूषित पानी की सप्लाई के चलते डायरिया का प्रकोप तीन-चार दिनों से फैला हुआ है। अब तक छह लोगों की मौैत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Diarrhea in Azamgarh Six people died in four days more than 400 patients admitted people are in fear
डायरिया के 400 से ज्यादा मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप से कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार के एक मरीज की मौत के बाद पिछले चार दिनों में डायरिया से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन मौत के आंकड़ों को छुपाने में ही अभी तक जुटा हुआ है। नए क्षेत्रों में जहां मरीज मिलने लगे हैं तो वहीं एक और डायरिया प्रभावित महिला ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। डायरिया का कहर बढ़ता जा रहा है मगर स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन की सारी कवायद हवा-हवाई साबित हो रही है।

विज्ञापन


 मुबारकपुर के कटरा बलुआ और सरैया मुहल्लों में नगर पालिका प्रशासन द्वारा दूषित पानी की सप्लाई के चलते डायरिया का प्रकोप तीन-चार दिनों से फैला हुआ है। मंगलवार की शाम से अचानक इसमें तेजी आई और सीएचसी पर मरीज पहुंचने लगे। सीएचसी प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार मुबारकपुर कस्बे में डायरिया प्रभावितों की संख्या चार सौ के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


अभी भी नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है।  डायरिया की शुरूआत कटरा बलुआ और सरैया वार्ड से हुई थी लेकिन अब यह नए क्षेत्रों में भी पांव पसारने लगा है। जिससे कस्बा वासियों के मन में भय होने लगा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नहीं की डायरिया से एक भी मौत की पुष्टि

जिले में डायरिया से  मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। अब तक डायरिया से एक भी मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने नहीं की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ मरीजों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की बात भी सामने आई लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

कस्बे के पुरारानी मुहल्ला निवासिनी 50 वर्षीय जरीना पत्नी मंजूर डायरिया के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी  मौत हो गई। डायरिया से छठवें मौत की सूचना कस्बे में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मृतका पांच पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी।

सारी कवायद फिलहाल फेल

नगर पालिका मुबारकपुर क्षेत्र में फैली डायरिया को नियंत्रित करने की सारी कवायद फिलहाल फेल ही नजर आ रही है। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक प्रभावितों की संख्या चार सौ के आंकड़े को पार कर चुकी थी। वहीं 250 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किए जा चुके थे।

कस्बे में डायरिया को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई नगरपालिका प्रशासन को इसके लिए कोसता नजर आ रहा है।  लोगों का कहना है कि यदि नपा प्रशासन पूर्व की गलती नहीं दोहराता तो शायद डायरिया का प्रकोप न फैला होता। 

अलर्ट मोड में है स्वास्थ्य महकमा

कस्बे के दो मुहल्लों में डायरिया के फैलने के बाद से ही स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। विभिन्न सीएचसी-पीएचसी के डॉक्टरों व कर्मियों की यहां ड्यूटी लगा दी गई है तो वहीं कस्बे में जगह-जगह एंबुलेंस भी इमरजेंसी के लिए खड़ा करा दिए गए है। इसके साथ ही महकमा क्लोरिन की गोली, ओआरएस के पैकेट व अन्य  जरूरी दवाओं की किट घर-घर वितरित कर रहा है।

हाल लेने लखनऊ से पहुंचे अधिकारी

ज्वाइंट डायरेक्टर संचारी रोग उत्तर प्रदेश डॉ. पंकज सक्सेना बृहस्पतिवार को मुबारकपुर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही नपा व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान उन्होंने नपा के जलकल विभाग से लोगों ने पानी के क्लोरिनेशन, नाले-नालियों की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, ओवरहेड टैंक आदि के बारे में भी पूछताछ की। मिनी ट्यूबवेल की स्थिति आदि भी उन्होंने नपा  के लोगों से जानकारी ली। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के लोगों से उन्होंने प्रभावितों के इलाज के बाबत जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed