फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dharmendra has spent more than Nirahua in Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ में निरहुआ से अधिक खर्च कर चुके हैं धर्मेंद्र

Fri, 24 May 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra has spent more than Nirahua in Azamgarh
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 95 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अंदर ही प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार पर खर्च कर सकते हैं। प्रत्याशियों द्वारा किए खर्च को देखें तो लालगंज में खर्च करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज से आगे हैं। वहीं आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव खर्च करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों द्वारा तीन बार में प्रस्तुत किए गए खर्च के ब्योरे पर नजर डालें तो पहले चरण में आजमगढ़ सीट पर भाजपा के दिनेश लाल यादव नौ प्रत्याशियों में सबसे आगे थे। दूसरे स्थान पर धर्मेंद्र थे। लेकिन दूसरे और तीसरे चरण में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे निकल गए हैं। वहीं अगर लालगंज लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे सात प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए खर्च का आंकड़ा देखें तो पहले और दो चरणों में नीलम सोनकर सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज से खर्च के मामले में पीछे चल रहीं थी। लेकिन तीसरे चरण में उन्होंने दरोगा प्रसाद सरोज को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों द्वारा अब तक खर्च की गई धनराश
आजमगढ़ लोकसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
दिनेश लाल यादव भाजपा 4193513
धर्मेंद्र यादव सपा 4341447
मशहूद अहमद बसपा 541417
पारस यादव जेआरपी 142359
महेंद्रनाथ यादव एमएनएसपी 25000
रविंद्रनाथ शर्मा एमएपी 50558
पंकज कुमार यादव निर्दल 49314
विजय कुमार निर्दल 12500
शशिधर निर्दल 52158
लालगंज लोकसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च धनराशि
इंदू चौधरी बसपा 1488976
दरोगा प्रसाद सरोज सपा 3211658
नीलम सोनकर भाजपा 4095656
गंगादीन सीपीआई 96670
बलिंदर जेकेपी 12500
रामप्यारे विजयता निर्दल 95878
सुष्मिता सरोज निर्दल 32440
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed