फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dhaka Rani Ki Sarai, Ramdev Cricket Academy and Maharajganj were the winners

Azamgarh News: डीसीए रानी की सराय, रामदेव क्रिकेट अकादमी और महाराजगंज विजेता

Sat, 25 Oct 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dhaka Rani Ki Sarai, Ramdev Cricket Academy and Maharajganj were the winners
33 स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता। संवाद
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी तीन मैच हुए। इसमें डीसीए रानी की सराय, रामदेव क्रिकेट अकादमी और महराजगंज की टीम ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच एशेज स्पोर्ट्स बनाम डीसीए रानी सराय के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एशेज ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए रानी की सारी ने 141 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में खेलने उतरी एशेज स्पोर्ट्स की पूरी टीम 106 रनों पर ही आल आउट हो गई। डीसीए रानी की सारी ने एशेज स्पोर्ट्स काे 34 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। डीसीए रानी सराय बल्लेबाजी में अतुल यादव 52 और शिवराज 29 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच गुरुकुल क्रिकेट अकादमी जीयनपुर बनाम रामदेव क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें रामदेव क्रिकेट अकादमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल क्रिकेट अकादमी को 131 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम कितना 114 रनों पर सिमट गई। रामदेव क्रिकेट अकादमी ने 16 रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रामदेव क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी में अनूप ने 57, आर्यन 16 रन बनाए। जीयनपुर की तरफ से गेंदबाजी में शिवम ने तीन, जयप्रकाश यादव और विवेक ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच एसएस क्रिकेट अकादमी और महाराजगंज के बीच खेला गया, जिसमें एसएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और महाराजगंज ने एसएस क्रिकेट अकादमी को 24 रनों से पराजित किया। महाराजगंज क्रिकेट अकादमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रनों का लक्ष्य दिया, एसएस की पूरी टीम 98 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed