फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dewar residents scared due to rise in water level of Ghaghra river

Azamgarh News: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से देवारावासी सहमे

Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dewar residents scared due to rise in water level of Ghaghra river
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होने लगी है। जिससे देवारावासी फिर बाढ़ आने की डर से सहमे हुए हैं। 24 घंटे में बदरहुंआ नाले पर 1.16 मीटर तो डिघिया नाले पर 1.94 मीटर जलस्तर बढ़ा।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो नदी किनारे के गांव बाढ़ से प्रभावित होंगे। बाढ़ के पानी से चक्की गांव प्रभावित होता है। इसके बाद फुलबदन का पुरवा, श्री लोचन का पुरवा, लाला का पुरवा, बगहवा, झगड़हवा सहित दर्जनों गांव प्रभावित होगे। बुधवार को तहसीलदार विवेकानंद दुबे सगड़ी ने घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण महुला गढ़वल बंधे का दौरा किया। बाढ़ से निपटने के लिए कुल 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई है। सभी बाढ़ चौकियों का दौरा किया। मंगलवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 69.76 मीटर पर था। बुधवार को जलस्तर 70.92 मीटर पर पहुंच गया। यहां 24 घंटे में 1.16 मीटर की वृद्धि हुई। इसी प्रकार डिघिया नाले पर मंगलवार को जलस्तर 68.66 मीटर था। जो बुधवार को बढ़कर 70. 06 मीटर हो गया।यहां पर नदी का जलस्तर में 1. 94 मीटर की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed