फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing the episode of Sita's abduction

Azamgarh News: सीता हरण का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

Sun, 14 Jun 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing the episode of Sita's abduction
सीकड़ी चंद्र मंदिर में श्रीमद् रामकथा में कथा का वाचन करते आचार्य सर्वानंद शुक्ल। श्रोत-आयोजक
आजमगढ़। नगर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित सीकड़ी चंद्र मंदिर में चल रही 15 दिवसीय श्रीमद् रामकथा के 12वें दिन शुक्रवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथावाचक आचार्य सर्वानंद शुक्ल (आनंद महाराज) ने माता सीता की खोज, लंका दहन, विभीषण की शरणागति तथा सीता हरण आदि प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान सीता हरण प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। व्यासपीठ पर सहायक आचार्य के रूप में अजय मिश्र एवं विकास तिवारी ने भी सहयोग प्रदान किया। आयोजक मंडल प्रतिदिन भगवान को भोग अर्पित करने के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। आयोजक मंडल की सदस्य लता अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का श्रवण करने का आग्रह किया। ममता अग्रवाल ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed