फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees become emotional upon witnessing 'Bharat Milap' during the mobile Ramlila.

Azamgarh News: सचल रामलीला में भरत मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु

Mon, 26 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees become emotional upon witnessing 'Bharat Milap' during the mobile Ramlila.
सरायमीर में भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान मंच पर विराजमान श्रीराम । स्रोत-आयोजक
सरायमीर। कस्बे की ऐतिहासिक सचल रामलीला में विजयदशमी मेले पर रावण वध के बाद चौक पर भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन हुआ। भाई के प्रति भरत का स्नेह देखकर कई श्रद्धालु भावुक हो उठे। हजारों की भीड़ के बीच जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर से निकली भव्य झांकियां रोडवेज, मवेशीखाना और महाजनी टोला होते हुए चौक पहुंचीं। जुलूस में बजरंग दल के लठ्ठ अखाड़े के सदस्यों ने भी विभिन्न प्रदर्शन किए। भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चौक पर आरती, भजन और पूजन के साथ भरत मिलाप संपन्न हुआ। इसके बाद ठाकुरद्वारा मंदिर में विधि-विधान से भगवान का राज्याभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य ने आयोजन में सहयोग के लिए प्रशासन, नगर की धार्मिक समितियों और नागरिकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान व्यवस्थापक मिठाई सेठ, उपाध्यक्ष मानिकचंद्र गुप्ता व रवि चौरसिया, महामंत्री महेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनीश बरनवाल सहित कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed