{"_id":"64fa1145cbb2817134010647","slug":"devotees-arrived-to-visit-the-temples-of-shri-krishna-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-3987-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंदिरों श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंदिरों श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई गई। बुधवार की रात बारिश के बावजूद मंदिरों में सजी श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पडे। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए आने शुरू हो गए थे। लोगों ने व्रत-उपवास और भगवान का दर्शन कर अपने को धन्य किया। मंदिरों में रातभर भजन-कीर्तन चलता रहा।
मुख्य चौक स्थित अठवरिया मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर सजाया गया था। भजन-कीर्तन के बीच लोग देर रात तक भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहे। रात के 12 बजते ही महिलाओं ने सोहर गाया। अंबारीः राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण जयंती बारिश के बीच धूमधाम से मनाई गई। श्रीकृष्ण जन्म होने पर 12 बजे के बाद बधाई गीत ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की‘ के साथ श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। यहां लखनऊ से आए कलाकारों ने झांकियां सजाई थीं।
फूलपुरः जन्माष्टमी पर घरों और मंदिरों में कान्हा की झांकियां सजाई गईं। श्री राम जानकी मंदिर में मां दुर्गा कीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाबा परम हंस कुटी, नागा बाबा पोखरा मंदिर, अचारी बाबा मंदिर में रात बारह बजते ही कलाकारों ने सोहर गीत प्रस्तुत किए। सरायमीरः श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति तथा श्री ठाकुर द्वारा आरती मंडली की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रीराम मंदिर ठाकुरद्वारा मंदिर मे मनाई गई। झांकी में श्रीरामदरबार, राधाकृष्ण आकर्षक रही। दरबार में छप्पन भोग लगाया गया। शाम को संगीतमयी भजन संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।