फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development will take wings if Martinganj is made a Nagar Panchayat

मार्टीनगंज को नगर पंचायत बनाए जाने पर लगेंगे विकास को पंख

Tue, 19 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Development will take wings if Martinganj is made a Nagar Panchayat
आजमगढ़। जनपद में दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतें हैं। इनमें से बिलरियागंज को नगरपालिका बनाने के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की गई। वहीं अब मार्टीनगंज को नई नगर पंचायत बनाने के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही महराजगंज और लालगंज नगर पंचायत के विस्तार पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। वहीं चक्रपानपुर को नगर पंचायत का प्रस्ताव विचाराधीन रहा। मालूम हो कि मार्टिनगंज को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने दिया था। योगी सरकार के पूर्व कार्यकाल में मार्टीनगंज और चक्रपानपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे शासन स्तर से स्वीकृत कर लिया गया था लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लगी थी। लेकिन मंगलवार केे हुई योगी कैबिनेट की बैठक में मार्टीनगंज को नगर पंचायत बनाने पर कैबिनेट बनाने पर मुहर लग गई। वहीं दूसरी नई नगर पंचायत चक्रपानपुर का मामला विचाराधीन हो गया। क्योंकि इस पर निदेशक जनगणना कार्य द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस प्रकार जनपद में एक बार फिर से नगर पंचायतों की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई। बताते चलें कि पूर्व में भी जनपद में 11 नगर पंचायतें थी लेकिन कुछ दिन पहले ही शासन ने बिलरियागंज नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी। जिसके नगर पालिका बनने के बाद जिले में नगर पंचायतों की संख्या 10 हो जाती लेकिन मार्टीनगंज के नगर पंचायत बनने के बाद जिले में नगर पंचायतों की संख्या 11 ही रहेगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने लालगंज और महराजगंज नगर पंचायत के विस्तार को भी अपनी मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद जनपद का पौराणिक धार्मिक स्थल भैरो बाबा धाम अब महराजगंज नगर पंचायत का अधीन होगा। जबकि इसके पहले वह अक्षयबट ग्राम पंचायत के अधीन आता था।
विज्ञापन

मार्टीनगंज नगर पंचायत में शामिल होने वाले गांव
वनगांव
मकदूमपुर
निकासीपुर
दरियापुर
बेलवाना
औरंगाबाद ग्राम सभा का राजस्व गांव अमनावें
सुरहन
कौरागहुनी
विस्तार में लालगंज नपं में शामिल होने वाले गांव
खड़ांग उर्फ चकिया
भगवानपुर
ममसिरपुर
रेतवां चंद्रभानपुर
टीकरगाढ़
महराजगंज नपं में शामिल होने वाले गांव
भैरो बाबा धाम
राजस्व ग्राम प्रतापपुर
अक्षयबट
ऊसुरकुढ़वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed