फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development took place but the condition of many roads did not improve

विकास तो हुआ पर नहीं सुधरी बहुत सी सड़कों हालत

Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Development took place but the condition of many roads did not improve
शहीद कुंवर सिंह उद्यान।-चुनाव खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पांच साल बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सपा ने सात सीटों तो भाजपा ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। विभिन्न दलों के उम्मीदवार मैदान में आने लगे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधायक ने अपने क्षेत्र विकास के कौन-कौन से कार्य कराए और उन्होंने लोगों से जो वादे किए वह उस पर कितने खरे उतरे इस पर लोगों से बात की गई तो लोगों का कहना था कि विकास तो हुए लेकिन अभी बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जिन पर कार्य होना जरूरी है। आजमगढ़ सदर क्षेत्र के मतदाताओं का मानना है कि विकास के कार्य तो बहुत हुए लेकिन जर्जर सड़कों से मुक्ति नहीं मिल सकी। बहुत सी सड़कों का निर्माण हुआ लेकिन बहुत सी सड़कें ऐसी रही जिनका निर्माण नहीं हो सका। इस सीट से दुर्गा प्रसाद यादव आठवीं बार विधायक हैं और नवीं बार वह सपा के टिकट पर एक बार फिर मैदान में हैं।
विज्ञापन

बोले विधायक
2012 में जब हमारी सरकार बनी थी तो जनपद में विकास के नए आयाम गढ़े गए थे। सिधारी ओवरब्रिज, अतरौलिया और तरवां में 100 शैय्या अस्पताल, कई विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कर सरकार ने आम जनमानस के लिए सुविधाओं का विस्तार किया। हथिया और बाग लखरांव के लोग एक पुल न होने से पूरे साल नाव से आवागमन करते थे। हमने प्रयास करके इन दोनों पुलों का निर्माण कराया। सठियांव में बंदी पड़ी चीनी मिल को हाइटेक तकनीक से लैस कर संचालित कराया। आजमगढ़ के विकास में लगी एक-एक ईंट पर सपा का नाम लिखा है। हमने जर्जर हो चुके हरिऔध कला केंद्र को नए सिरे से बनवाने का कार्य किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने बजट को रोके रखा जिसके कारण अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका।- दुर्गा प्रसाद यादव
विज्ञापन

विधायक द्वारा गिनाई गई उपलब्धियां
- तरवां, अतरौलिया और लालगंज 100 शैय्या अस्पताल का निर्माण।
- कई विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण।
- सिधारी ओवरब्रिज का निर्माण।
- हथिया व बाग लखरांव पुल का निर्माण कराया।
विधायक ने विगत पांच सालों में विकास का कोई कार्य नहीं कराया। उन्होंने अपनी निधि का सारा पैसा विद्यालयों में दिया है। जहां से कमीशन मिलता है। अभी बरसात के मौसम में शहर के कई मुहल्ले डूबे थे लोग घरों से पलायन कर गए थे। लोगों ने विधायक वापस जाओ की होर्डिंग तक लगा दी थी। यह हाल है उनके विकास का। उनके द्वारा सड़क और खड़ंजा, नाली पर अपनी निधि खर्च नहीं की गई। जबकि हमारी सरकार ने गरीबों के घर शौचालय बनवाए जिनके घर नहीं थे उनको घर दिया। कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा तो हमारी सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन दिया।- अखिलेश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता: 394169
पुरुष मतदाता: 206891
महिला मतदाता: 187278
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 221
कुल मतदेय स्थल: 455
क्रिटिकल बूथ: 45
वल्नरेबल बूथ: 42
विधायक निधि की स्थिति
वर्ष मिली निधि खर्च किया गया धन
2017-18 147.206 लाख 147.206 लाख
2018-19 196.174 लाख 196.174 लाख
2019-20 194.769 लाख 194.769 लाख
2021-22 290.702 लाख 290.702 लाख

सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव।-चुनाव खबर की फोटो

सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव।-चुनाव खबर की फोटो- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed