{"_id":"663e709807f4bf2aeb081a65","slug":"development-panchayat-is-not-being-held-in-the-incomplete-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-115231-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अधूरे पड़े भवन में नहीं हो पा रही विकास की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अधूरे पड़े भवन में नहीं हो पा रही विकास की पंचायत
विज्ञापन
रानी की सराय। ग्राम पंचायतों में कंप्यूटरीकृत पंचायत कार्यालय होंगे। उनमें पंचायत सहायक ग्रामीणों के सभी प्रकार के काम ऑनलाइन करेंगे। लेकिन रानी की सराय क्षेत्र में 11 पंचायत भवन अधूरे हैं। वहीं तीन गांवों में पंचायत भवन बनाने के लिए भूमि ही नहीं मिली। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विकास खंड रानी की सराय क्षेत्र में शिवकुटी पंचायत भवन मैनपारपुर का निर्माण अभी आधा-अधूरा है। भवन तो बनकर तैयार है लेकिन दरवाजे पर ईंट रख दिया गया है। जिससे वह पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में जिन ग्राम पंचायतों में भवन नहीं थे, वहां पर नए भवनों के निर्माण और जहां थे उनकी मरम्मत के लिए सरकार ने पैसा जारी किया। इसके साथ ही यह काम करने के लिए मानदेय पर पंचायत सहायकों की भर्ती की गई। अब हालात ये हैं कि पंचायत सहायक अपने घरों से पंचायत की सरकार चला रहे हैं। वहीं जिम्मेदार और ग्राम प्रधान शांत हैं।
एक नजर आंकड़ों पर
रानी की सराय में कुल ग्राम पंचायतें : 81
बन चुके कुल पंचायत भवन : 67
अधूरे पड़े पंचायत भवन : 11
पंचायत भवन के लिए भूमि की कमी : तीन
शिवकुटी पंचायत भवन मैनपारपुर अभी क्यों अधूरा पड़ा है इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व सचिव से लेंगे। निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया जाएगा जिससे गांव में विकास कार्य प्रभावित न हो। - अरविंद यादव, एडीओ पंचायत रानी की सराय।