फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development happened but no one paid attention to harvesting

विकास तो हुआ पर कटान पर किसी ने नहीं दिया ध्यान

Wed, 02 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development happened but no one paid attention to harvesting
सगड़ी तहसील।-चुनाव ग्राउंड रिर्पोट - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जिला मुख्यालय से 22 किमी की दूरी पर सगड़ी विधानसभा स्थित है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या देवारा क्षेत्र की कटान और प्रतिवर्ष लोगों की गृहस्थी को तबाह करने वाली घाघरा है। भले ही विधायक ने क्षेत्र में विकास के कार्य कराए हों लेकिन कटान और बाढ़ की समस्या से निजात के लिए अब तक क्षेत्र में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं लेकिन कई सड़कों की सेहत में अब तक सुधार देखने को नहीं मिला है। जर्जर तारों के कारण अक्सर अगलगी की घटनाएं होती हैं लेकिन जर्जर तारों को बदलने की कोई कवायद भी नहीं की गई है।
विज्ञापन

बोलीं विधायक
बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने वाली वंदना सिंह वर्तमान में भाजपा में हैं। उन्होंने बताया कि पहले कोविड में अपनी निधि से 15 लाख रुपये राहत कोष में देने के साथ ही दो माह की अपनी सेलरी भी दी। कोरोना की दूसरी लहर में अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए 25 लाख रुपये दिए। विद्युत विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के लिए, जर्जर विद्युत तार बदलने के लिए पैसे दिए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव में प्रवेश द्वार, कई गांव में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, खड़ंजा का कार्य कराया गया। शासन स्तर पर बाबा पाताल नाथ मंदिर ब्रहमौली रामगढ़ में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 50 लाख रुपए की लागत से शौचालय, भवन, इंटर लॉकिंग आदि का कार्य कराया गया। त्वरित योजना के तहत कई सड़कों के लेपन कार्य के लिए पांच करोड़ दिया गया। वहीं हरैया ब्लाक के सीवान में अनुसूचित बस्ती में पुल का निर्माण, अजमतगढ़ ब्लॉक में रसूलपुर में नदी पर पुल का निर्माण कार्य करवाया। गांगेपुर मठिया में घाघरा नदी की कटान से बचाने के लिए 12 करोड़ की लागत से रिंग बांध का निर्माण। टेकनपुर जोकहरा बांध मरम्मत के लिए 12 करोड़ दिया गया। भवन विहीन विद्यालयों के निर्माण के लिए पैसा दिया गया।
विज्ञापन

विधायक द्वारा गिनाई गई उपलब्धियां
- पहले कोरोना काल में 15 लाख और दूसरे कोरोना काल में आक्सीजन प्लांट के लिए 25 लाख दिए।
- पातालनाथ मंदिर ब्रह्मौली रामगढ़ में 50 लाख रुपये की लागत से शौचालय, भवन, इंटरलाकिंग कराया।
- पांच करोड़ रूपये से क्षेत्र के सड़कों का लेपन कराया।
- गांगेपुर मठिया रिंग बांध निर्माण के लिए 12 करोड़ दिया।
बोले प्रतिद्वंद्वी
इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयराम सिंह पटेल ने विधायक द्वारा कराए गए कार्यों को सिरे से नकारते हुए बताया गया कि क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। जनता ने जिस भरोसे को लेकर विधायक बनाया था। उस भरोसे पर विधायक खरा नहीं उतरी। वादे तो बहुत किए गए थे लेकिन वादों को निभाया नहीं गया। आज भी देवारावासी बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की जो सड़कें टूटी उनकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जिसके कारण इन मार्गों पर लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। विधायक सिर्फ लोगों को आश्वासन देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी के आरोप
- क्षेत्र में विकास के कोई कार्य नहीं हुए।
- विधायक ने लोगों से जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया।
- देवारा के लोगों को बाढ़ की विभिषिका से बचाने की नहीं बनाई कोई योजना।
- क्षेत्र की टूटी सड़कों की नहीं हो सकी मरम्मत।
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 228
कुल मतदेय स्थल: 415
क्रिटिकल बूथ: 56
वल्नरेबल बूथ: 27
00000000000000
सगड़ी विधानसभा में मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाताओं की संख्या: 3337 30
कुल पुरुष मतदाता: 178092
कुल महिला मतदाता: 155626
अन्य: 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed