{"_id":"6a36e2edfe2e75793004d945","slug":"development-exhibition-concludes-the-public-witnessed-the-vision-of-a-new-india-and-a-new-state-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152224-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विकास प्रदर्शनी संपन्न, जनमानस ने देखी नए भारत और नए प्रदेश की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विकास प्रदर्शनी संपन्न, जनमानस ने देखी नए भारत और नए प्रदेश की तस्वीर
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिऔध कला केंद्र परिसर में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाएं, वित्तीय समावेशन, कृषि, कौशल विकास, युवा कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने प्रदर्शनी का भ्रमण कराते हुए युवाओं एवं आगंतुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
संवादात्मक सत्र में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने योजनाओं की पात्रता, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।