{"_id":"6838a63db7fcedcfff0b07a0","slug":"developed-agriculture-resolution-campaign-2025-started-dialogue-will-be-held-between-farmers-and-scientists-in-135-villages-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132207-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 की हुई शुरुआत, 135 ग्रामों में किसानों और वैज्ञानिकों के बीच होगा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 की हुई शुरुआत, 135 ग्रामों में किसानों और वैज्ञानिकों के बीच होगा संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और उप्र शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ''''विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025'''' की शुरुआत हुई। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक जनपद के सभी विकास खंडों में चिह्नित 135 ग्रामों में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और उत्पादकता में सुधार करना है।
बृहस्पतिवार को पहले दिन विकास खंड पल्हनी के ग्राम तमौली, करनपुर, मतौलीपुर, रानी की सराय के मलिक हुसैनपुर, मुहम्मदपुर के रानीपुर रजमो, जगजीवनपुर और कोयलसा के कमरूद्दीनपुर, तमरुआ, धनसिंहपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन नौ ग्राम पंचायतों में कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा व लेदौरा की तीन टीमों ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य, बीज व उर्वरक प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण, दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर चर्चा की।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मऊ और कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा व लेदौरा के वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का समाधान सुझाया। कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, जैसे पीएम किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना, की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से किसानों का ज्ञानवर्धन किया गया।