फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy Excise found absent in inspection of sugar mill, notice

Azamgarh News: चीनी मिल के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले उपायुक्त आबकारी, नोटिस

Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deputy Excise found absent in inspection of sugar mill, notice
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने वृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे चीनी मिल सठियांव का निरीक्षण किया। इस दौरान अश्वनी इकाई में गंदगी देखकर भड़क उठे और साफ सफाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आबकारी स्वारथ चौधरी को अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी किया।डीएम ने सबसे पहले चीनी मिल की सहयोगी इकाई डिस्टलरी जहां एथनाल बनता है वहां पहुंचे। जहां पर डिस्टलरी इकाई से निकला हुआ गंदे पानी का जमाव और कचड़ा देखकर जिलाधिकारी ने संचालन करने वाली सिसोदिया कंपनी के जीएम अजीत कुमार राय को निर्देश दिया कि तत्काल साफ-सफाई कराई जाए। जीएम अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि जुलाई में साफ-सफाई कराई गई थी। बताया कि जनपद सहित गैर जनपद मऊ, गाजीपुर, जौनपुर व चंदौली से गन्ना आपूर्ति होती है। गन्ना किसानों का भुगतान शत प्रतिशत किया जा चुका है। बताया कि चीनी का उत्पादन दो लाख 10 हजार 932 क्विंटल हुआ था, जिसमें अवशेष स्टाक में 1 लाख 18 हजार क्विंटल है। बिजली के उत्पादन से कुल छह करोड़ रुपये की आय है। इसके बाद चीनी मिल से निकलने वाले शीरा और बगास (खोइया) के बारे में भी डीएम ने जानकारी ली। इस अवसर पर जीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल, मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह, चीफ केमिस्ट वीके यादव, अश्वनी, इकाई प्रभारी रामसजन राम, मुख्य लेखाकार सुरेन्द्र यादव, उप प्रबंधक राहुल यादव, वीके मिश्रा, बालकिशन, बिंदु पटेल व राम अवध आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed