फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya described UCC as an ideological issue for BJP in Azamgarh

यूसीसी भाजपा का वैचारिक मुद्दा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों में करेंगे लागू

Wed, 16 Sep 2026 05:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर पहुंचे। उन्होंने विनोद राय की माता को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम ने यूसीसी को भाजपा का वैचारिक मुद्दा बताया। कहा कि बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों में इसे लागू करेंगे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya described UCC as an ideological issue for BJP in Azamgarh
आजमगढ़ में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक मुद्दा है और जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार है, वहां इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय से ही समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दे भाजपा के वैचारिक मुद्दों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार नहीं है, वहां भविष्य में सरकार बनने के बाद यू सी सी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद समान नागरिक संहिता को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूसीसी भाजपा के प्रमुख वैचारिक मुद्दों में शामिल रहा है और पार्टी सत्ता वाले राज्यों में इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी सीएम क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जीवली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी माता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार  से मिलकर ढांढ़स बंधाया। इसके बाद डिप्टी सीएम वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed