फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy Chief Minister will hold election rally in Shahgarh today

उप-मुख्यमंत्री आज शाहगढ़ में करेंगे चुनावी जनसभा

Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will hold election rally in Shahgarh today
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के मतदान का समय नजदीक आते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं का जनपद आगमन शुरू हो गया है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो स्थानों पर जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जन समर्थन मांगा। वहीं सोमवार को डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान वह शाहगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उपचुनाव का मतदान आगामी 23 जून को होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पक्ष में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शाहगढ़ में सोमवार की दोपहर को चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा विकास खंड क्षेत्र सठियांव के अधिकारी व कर्मचारी भी लगे हैं।
विज्ञापन

चुनावी जनसभा स्थल पर तैयारियों में खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्रा, सचिव सतीश सिंह, ग्राम प्रधान सरोज मौर्य, रोजगार सेवक बृजेश गुप्ता, राधेश्याम सिंह, विनोद यादव आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed