फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya to visit today; ban on flying drones within a 5-km radius.

Azamgarh News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे, पांच किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक

Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya to visit today; ban on flying drones within a 5-km radius.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आजमगढ़ आएंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास पांच किलोमीटर की परिधि को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इस दायरे में ड्रोन उड़ाने और संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। र्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11:55 बजे गंभीरपुर क्षेत्र के रानीपुर रजमो स्थित रामदेव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 12:05 बजे गंभीरपुर बाजार निवासी अवधेश कुमार मौर्य के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. रामसमुझ मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री जिले में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति और कार्यों की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे गंभीरपुर से रवाना होकर वह बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव पहुंचेंगे। यहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद 1:25 बजे जिवली से रवाना होकर गांव में वीरेंद्र सरोज के घर के सामने बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से रायबरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। मंगलवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, एसपी सिटी मधुबन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed