फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deployment of women doctors in the hospital

अस्पताल में महिला डाक्टरों की हो तैनाती

Thu, 10 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Deployment of women doctors in the hospital
विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने शिक्षा, सुरक्षा व विकास मुख्य मुद्दा उठाया है। साथ ही अस्पतालों में महिला डाक्टरों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी कलाकार सरिता प्रजापति ने कहा कि प्रत्याशियों को गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं जाननी चाहिए। पुष्पा प्रजापति ने कहा कि प्रत्याशी जीतने के बाद कभी भी महिलाओं का दुख दर्द जानने के लिए नहीं आते हैं जबकि महिलाओं को ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है जो उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें दूर करें। बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास कोई नहीं कर रहा है, ना ही क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज और ना ही कोई इंटर कालेज है। जिसमें हम अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अग्रसर भूमिका निभा कर उन्हें वहां भेज सकें । अबकी बार हम ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहेंगे जो निजामाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना करें। निजामाबाद के पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलाए, अस्पताल पर महिला चिकित्सक की तैनाती की जाए, इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी कर रही लड़कियों के आने- जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में पूरी व्यवस्था दी जाए, उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा के लिए भी जनप्रतिनिधियों को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed