फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deployment of executive magistrates for by-elections

उपचुनाव के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती

Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Deployment of executive magistrates for by-elections
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सदस्यों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना है। जिसके तहत 20 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तिथि, 21 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 22 जुलाई को उम्मीदवारी वापस लेने तथा शात तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन होगा। इसके बाद चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। पंचायत उप निर्वाचन की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सतर्क रहकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए विकास खंड रानी की सराय के लिए श्रीराम नायब तहसीलदार सदर, तहबरपुर के लिए रवि कुमार पासवान एसडीएम निजामाबाद, मिर्जापुर में शैलेंद्र कुमार सिंह तहसीलदार निजामाबाद, मुहम्मदपुर में हेमंत कुमार तहसीलदार मार्टीनगंज नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पल्हनी में राजू कुमार द्वितीय तहसीलदार सदर, लालगंज में उमा शंकर तहसीलदार लालगंज, ठेकमा में शैलेंद्र चंद्र सिंह नायब तहसीदार मेंहनगर, तरवां में सुरेंद्र नारायण एसडीएम लालगंज, जहानागंज में जेआर चौधरी एसडीएम, सठियांव में सैयद हिसामुलहक फरीदी तहसीलदार न्यायिक सदर, बिलरियागंज में अभिषेक कुमार सिंह तहसीलदार सगड़ी, महराजगंज में राजीव रत्न सिंह एसडीएम सगड़ी, हरैया में मयंक मिश्रा नायब तहसीलदार सगडी, फूलपुर में ज्ञान चंद गुप्ता एसडीएम फूलपुर, पवई में संजय कुमार कुशवाहा तहसीलदार फूलपुर, मार्टीनगंज में सुशील कुमार भारती नायब तहसीलदार फूलपुर, कोयलसा में धर्मेंद्र कुमार सिंह नायब तहसील बूढ़नपुर, अहिरौला में नवीन प्रसाद एसडीएम बूढ़नपुर एवं विकास खंड अतरौलिया में शक्ति प्रताप सिंह तहसीलदार बूढ़नपुर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह सभी पंचायत उप निर्वाचन में अपने से संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर उपस्थित रहकर नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया की कार्रवाई को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed