फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Department employees will monitor meter readers

Azamgarh News: मीटर रीडरों की मानीटरिंग करेंगे विभाग के कर्मचारी

Mon, 18 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Department employees will monitor meter readers
जिले में प्राइवेट कंपनी द्वारा रखे गए मीटर रीडरों की मानीटरिंग अब विभाग के कर्मचारी करेंगे। नई व्यवस्था के तहत बीट वाइज बिलिंग प्रणाली लागू की गई है। इसमें मीटर रीडर एक-एक ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घरों की बिल निकालेंगे। हर एक मीटर रीडर के पीछे विभाग के एक कर्मचारी को लगाया गया है। जो निकाले गए बिलों को जांचेगा कि बिल सही बनी है या नहीं।
विज्ञापन

सभी उपभोक्ताओं को हर माह समय से बिजली बिल मिले इसके लिए प्राइवेट कंपनी द्वारा सर्किल प्रथम में 256 व द्वितीय में 202 यानि जिले में कुल 458 मीटर रीडर रखे गए हैं। लेकिन यह मनमाने तरीके से बिल निकालते हैं। जिसके कारण बहुत से उपभोक्ताओं को समय से बिल बिल नहीं मिल पाता है। जनपद के 6.25 लाख उपभोक्ताओं को हर माह समय से और सही बिजली बिल मिले इसके लिए विभाग ने नई व्यवस्था लागू किया है। मीटर रीडर अब बीट वाइज बिलिंग पर काम करेंगे। हर मीटर रीडर के पीछे विभाग के एक- एक कर्मचारी को भी लगाया गया है। नई व्यवस्था के तहत मीटर रीडर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्रम वार ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं का बिल निकालेंगे। इसके बाद मीटर रीडरों केे साथ लगे विभाग के कर्मचारी बिल को देखेंगे की सही बिल निकाला गया है या नहीं।
विज्ञापन

कोट
बीट वाइज व्यवस्था में मीटर रीडर एक ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिल निकालने के बाद ही दूसरे ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिल निकालेंगे। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को हर माह समय से बिजली बिल मिल जाया करेगी। -संदीप प्रजापति, एसडीओ नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed