आजमगढ़। अखिल भारतीय मनरेगा संघ के आह्वान पर बुधवार को ब्लाकों पर संगठन ने आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया और काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने विरोध भी जताया।
ब्लाक कोयलसा में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सभी मनरेगा कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित करने, समान वेतनमान, योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान, मनरेगाकर्मियों को उनके पद के अनुसार वेतन, सेवापुस्तिका प्रदान करने, स्थायी पदों के समान स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ और अन्य भत्ते, मनरेगा मजदूरी बढ़ाने और कोरोना काल में मारे गए कर्मियों को 50 लाख की सहायता राशि देने की मांग की गई। इस मौके पर मिन्टू गुप्ता, अखिलेश मिश्र, गुड्डू यादव, रविन्द्रनाथ सिंह, आत्माराम मिश्रा, जनार्दन सिंह, गिरधारी, मनीष, किरण, निशा, लालती, पूनम देवी आदि मौजूद रहे। पवई में में काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया गया। बीडीओ दीपक तेवतिया को ज्ञापन सौपा गया। दिलीप कुमार, विनोद कुमार, बृजेश चन्द चौहान, शीतला प्रसाद आदि थे। ब्लाक सठियांव में एपीओ शशिभूषण सिंह, प्रितम यादव के नेतृत्व में कमाल अख्तर, अनिल, आरन लाल, अब्दुल्लाह, लक्ष्मण, सुनील कुमार शामिल रहे।