फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of contract workers for outstanding honorarium

बकाया मानदेय के लिए संविदाकर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of contract workers for outstanding honorarium
अंबारी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बरईपुर में तैनात संविदा कर्मचारियों ने 10 माह से बकाए मानदेय को लेकर बृहस्पतिवार को उपकेंद्र के सामने ही प्रदर्शन किया। कहा कि अगर बकाए मानदेय का भुगतान एक सप्ताह के भीतर नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करेंगे। मनोज यादव ने कहा कि फूलपुर तहसील के विद्युत उपकेंद्र बरईपुर पर तैनात संविदा कर्मियों का पिछले 10 माह से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिसके कारण उनके सामने अब रोजी रोटी का संकट उत्पंन हो गया है। संविदा कर्मचारियों से काम तो हमेशा लिया जाता है लेकिन उनका समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है। विभाग की लापरवाही से संविदा कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। इंद्रेश यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारी बकाए मानदेय का भुगतान करने के लिए कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। कहा कि 15 अगस्त 2021 को विद्युत उपकेंद्र को चालू किया गया था, तभी से हम लोग कार्यरत हैं। इस अवसर पर अनिल, कृष्ण मुरारी, बिजयंत, जसवन्त, गोरेलाल, पुनीत, विशाल, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed