फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration in Cidat regarding other issues including salary payment

वेतन भुगतान सहित अन्य मुद्दों को लेकर सीडाट में किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Cidat regarding other issues including salary payment
आजमगढ़। वेतन भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लंच के दौरान कर्मचारियों ने ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर सीडाट परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो 28 जुलाई को भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के आनंद कुमार सिंह ने कहा कि समय से वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जा रहा है। नियत तिथि पर वेतन का भुगतान नहीं होता है तो व्यापक आंदोलन की शुरूआत होगी। समय पर वेतन का भुगतान सहित अन्य मुद़्दों को लेकर 28 जुलाई को भूख हड़ताल किया जाएगा। अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएनएल को पूरी तरह से गर्त में डालने का काम कर कर्मचारियों का जीवन अंधकारमय करने का षडयंत्र रच रही है। सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवशंकर, देवेश यादव, गुलाब वर्मा, प्रशांत यादव, सुनील गुप्ता, मुन्नी लाल यादव, गुलाब राय, किस्मती देवी, कमलेश यादव, हरिदरश राय, मनीष, अभिनव, त्रिवेदी, प्रथमा नंद सिंह, संतोष सिंह, संदीप, अशोक यादव, सुनील चौहान, अंबरीश द्विवेदी, रामाशीष यादव, हरिहर विश्वकर्मा, सर्वेश पांडे, अजय राय, बिजेंदर कौल, सुनील सिंह, अब्दुल हन्नान, संतोष श्रीवास्तव, रामजीत भारती, सुनील उपाध्याय, माता प्रसाद यादव, शिव शंकर मौर्या, परमेश्वर साह, वैष्णो सिंह, वैभव सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed