फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration for the demand for road construction

सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand for road construction
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के पेड़रा के अंतर्गत पड़ने वाले दादार गांव में आवागमन के लिए पक्का मार्ग नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान तो कीचड़ और घुटने भर पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। सड़क बनावने की मांग के समर्थन में बुधवार को गांव के बाहर कच्चे मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पेडरा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव दादर में अभी तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। गांव के प्रदीप ने कहा कि रास्ता बनवाने की मांग कई बार प्रधान से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद अधिकारियों से गुहार लगाई गई। वहां भी सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। गांव के विनोद राजभर, मनोज, सुरेश, दिनेश ने कहा कि गांव में आने-जाने का कोई पक्का रास्ता नहीं है। बारिश हो जाने पर शादी-विवाह के दौरान दुल्हन को घर तक आने के लिए कीचड़ से होकर आना पड़ता है, क्योंकि कच्चा मार्ग होने से गाड़ी लोगों के घर तक नहीं जा पाती है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से मार्ग पर घुटने भर तक पानी भर गया था, जिससे कई लोग गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं होता है तो बूढ़नपुर तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed