फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration by All India Kisan Sabha questions raised against the government on farmers issue

Azamgarh News : अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दे पर सरकार को लेकर उठाए सवाल

Tue, 25 Feb 2025 09:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 09:30 PM IST
सार

अहरौला में किसानों की समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रदर्शन कर किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम किया। इस दौरान इन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है।
 

विज्ञापन
Demonstration by All India Kisan Sabha questions raised against the government on farmers issue
किसानो का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किसान समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने मंगलवार को परगासपुर में धरना प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने कहा कि धरने के माध्यम से सरकार की निष्क्रियता को लेकर जन जागरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


किसानों के मुद्दों पर डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजकर किसान, मजदूर वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसानों को समय से न तो बिजली- पानी नहीं मिल रहा है। मांग किया कि किसानों के एक लाख के ऊपर के बिजली बिल का माफ किया जाय।विद्युत विभाग का निजीकरण न हो, किसानों को गन्ना पर्ची अविलंब दी जाय।
विज्ञापन




साधन सहकारी समिति से किसानों को खाद बीज सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाय। दशकों से जर्जर अहरौला- कप्तानगंज मार्ग का निर्माण कराया जाय। कहा कि किसान सभा के नेतृत्व में 9 मार्च को मड़ना बाजार में चक्काजाम और 22 मार्च को बूढ़नपुर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरने में दुर्बली राम, दिनेश पांडेय, राजेंद्र, पप्पू, मेवा, ललई, प्यारे, शिवरतन, संतराम,सोनवर्षा,रमावती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed