फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demanded to provide Sure Series and send it to the scholarship account

श्योर सीरीज उपलब्ध कराने और छात्रवृत्ति खाते में भेजने की मांग किया

Wed, 23 Jun 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demanded to provide Sure Series and send it to the scholarship account
जिला प्रशासन को मांग पत्र देने जाते छात्र। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। स्नातक की परीक्षा के लिए श्योर सीरीज उपलब्ध कराने और छात्रवृत्ति की राशि खाते में भेजने की मांग को लेकर बुधवार को डीएवी पीजी कालेज, शिब्ली नेशनल पीजी कालेज सहित अन्य कालेजों के छात्र-छात्राओं ने डीएम से मुलाकात की। ज्ञापन सौंप अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सौपे गए ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020-21 की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी पांच जुलाई घोषित कर दी गई है। जबकि आजमगढ़ जिले में नए सत्र की श्योर सीरीज अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है। जिसके कारण समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने यह भी बताया है कि अभी तक खाते में छात्रवृत्ति नहीं आई है। छात्रों ने श्योर सीरीज उपलब्ध कराने और छात्रवृत्ति खाते में भेजे जाने की मांग किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, राकेश यादव, गोलू यादव, आशुतोष यादव, अखिलेश पांडेय, आशीष यादव, अवनीश यादव, प्रदीप कुमार, मनीष यादव, योगेश पाल, मुकेश यादव, विकास सहित श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर, शिवाजी पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज, गांधी पीजी कालेज मालटारी के छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed