फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to get charge for the newly arrived EO, relieve the transfer

नवागत ईओ को चार्ज दिलाने की मांग, स्थानांतरित को करें रिलीव

Tue, 17 Aug 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to get charge for the newly arrived EO, relieve the transfer
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के ईओ का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। वर्तमान ईओ राजपति अवचिल पर गंभीर आरोप लगाने वाले सभासद सोमवार को मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मिले और पत्रक सौंप कर स्थानांतरित ईओ राजपति को रिलीव किए जाने व नवागत ईओ प्रतिभा सिंह को चार्ज दिलाने की मांग की। सभासदों ने स्थानांतरित ईओ के भ्रष्टाचार की भी शिकायत की है।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर पालिका परिषद के ईओ राजपति अविचल को शासन ने एक माह पूर्व स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर नपा चुनार मिर्जापुर की ईओ प्रतिभा सिंह को मुबारकपुर भेजा गया है। एक माह बाद भी न तो राजपति अविचल रिलीव ही किए गए न हीं नवागत को चार्ज ही दिया गया। जिसके चलते मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र की जनता परेशान है। जनता के कोई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सभासदों ने शिकायती पत्र में कहा कि प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में ईओ राजपति अवचिल द्वारा कई सभासदों के फर्जी हस्ताक्षर कराए गए हैं। ऐसा फर्जीवाड़ा वे कई और कार्यों में किए होंगे। जिसकी जांच करा कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सभासदों ने नवागत ईओ प्रतिभा सिंह को पदभार ग्रहण कराने व राजपति अविचल को रिलीव किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed