फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to build proposed textiles park worth Rs 300 crore

Azamgarh News: 300 करोड़ की प्रस्तावित टैक्सटाइल्स पार्क बनाने की मांग

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to build proposed textiles park worth Rs 300 crore
आजमगढ़। सपा के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने विधान परिषद में बुनकरों की समस्याओं को उठाया। विशेष पैकेज की मांग के साथ ही प्रधानमंत्री के नाम से 300 करोड़ की प्रस्तावित टैक्सटाइल्स पार्क को आजमगढ़ मंडल में बनाये जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य जमाली ने आगे कहा कि कृषि के बाद हथरकघा उद्योग प्रदेश में सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाला कुटीर उद्योग है। बुनकर उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण मुख्य अंग हैं। कहा कि बजट को बड़ा बताने वाले बुनकरों को दे क्या रहे हैं। बुनकरों के लिए दिल इतना छोटा क्यों है। कहा कि पहले जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तो बुनकरों की दुख-दर्द को समझते हुए 70 रुपये में सामान्य रेट पर बिजली देते थे, अब वह खत्म कर दिया गया। इसे खत्म करने के बाद बड़ी मंथन करने के बाद इस सरकार में बुनकरों को अर्द्ध हाफ चार सौ रुपये देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कई करोड़ रुपये लगाकर गजहड़ा में बना भी लेकिन बड़ा दुर्भाग्य है कि आज तक डिपो चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद में उठा बदहाल माहुल पीएचसी का मुद्दा
फोटो संख्या- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबारी। भाजपा के विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने बुधवार को सदन में माहुल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं के चौपट होने का मुद्दा उठाया। सदन में राजभर ने कहा कि नगर पंचायत माहुल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लगभग 100 गावों के ग्रामीण दवा इलाज कराते हैं। विगत एक वर्ष से अस्पताल पर किसी चिकित्सक की नियुक्ति न होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। जिसके कारण लोग अस्पताल से बगैर इलाज के वापस चले जा रहे हैं। नागरिकों में अस्पताल पर स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट होने से रोष व्याप्त है। उन्होंने सदन में प्रमुख सचिव विधान परिषद से मांग कि की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्काल चिकित्सक की तैनाती के साथ ही साथ क्षेत्रीय नागरिकों के लिए स्वस्थ सुविधा बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed